Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में 15,000 पदों पर निकली होमगार्ड की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; @onlinebhg.bihar.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 37 जिलों में 15,000 होम गार्ड पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए (01 जनवरी 2025 तक).
बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं.
- Bihar Home Guard 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और श्रेणी अनुसार शुल्क जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन जमा करें.
- इसके बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- पहचान पत्र (आधार, वोटर ID, पैन कार्ड आदि)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200** रखा गया है, जबकि महिला, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, February 12, 2026: चांदी की कीमतों में तेजी के बाद आज मामूली गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य बड़े शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today, February 12, 2026: भारत में सोने की कीमतों में उछाल, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े शहर के ताजा रेट
Bangladesh Election Voting Live Updates: बांग्लादेश में नए युग की शुरुआत, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज आम चुनाव के लिए डाले जा रहे वोट; VIDEO
Gold Rate Today, February 06, 2026: Check 22K & 24K Gold Prices in Delhi, Mumbai, Chennai and Other Cities
\