Unemployment Allowance: नौकरी तलाश रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल से हर महीने देगी 2500 रुपये भत्ता
CM CM Bhupesh Baghel (Photo Credits FB)

Unemployment Allowance: नौकरी की तलाश कर रहे पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से हर माह ढ़ाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है. इस योजना की जानकारी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ट्वीट कर दी, मुख्यमंत्री ने लिखा, हमारा हाथ, युवाओं के साथ, छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है. पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार, भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा. बता दें कि इस योजन का लाख लाभ लेने वाले आवेदक के पूरे परिवार की आय सलाना 2.50 लाख रूपए से कम होनी चाहिए.  जिसके बाद ही इस योजना का लाख ,मिलेगा/

Tweet: