दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी सभी आरोपियों को कर सकता है तलब

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संबंधित विभाग से कानूनी राय लेने के बाद धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) का मामला दर्ज किया.

प्रवर्तन निदेशालय (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 6 सितंबर : दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संबंधित विभाग से कानूनी राय लेने के बाद धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) का मामला दर्ज किया. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जा सकता है. ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है.

यह आरोप लगाया गया है कि ट्रांसजेक्शन फंड को कई तरीकों से और कई संस्थाओं का उपयोग करके वैध दिखाया गया है. ईडी के सूत्रों ने कहा, "पैसों को वैध बताने के लिए कई खातों में जमा किया गया था." यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली में पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ईडी आने वाले दिनों में सीबीआई की एफआईआर में शामिल सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने और पीएमएलए की धारा 50 के तहत उनके बयान दर्ज कराने के लिए तलब कर सकती है. ईडी अब मामले में हरकत में आ गई है. सूत्रों ने कहा कि अधिकारी अपने मामले को पुख्ता करने के लिए दस्तावेजी और डिजिटल सबूत जुटाने में लगे हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 143 रनों का टारगेट, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड