निकोबार द्वीप समूह में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

निकोबार द्वीप समूह में आज (मंगलवार) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर भूकंप का झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई.

भूकंप (Photo Credits: Pixabay)

निकोबार द्वीप समूह (Nicobar Islands) में आज (मंगलवार) सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. बहरहाल, भूकंप के कारण अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में 14 अक्टूबर की रात को कम तीव्रता का भूकंप आया था. राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता तीन थी और इसका केंद्र शिमला में पांच किलोमीटर की गहराई में था.

इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 11 घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के 20 झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 4.5 और 5.5 के बीच थी. भूकंप का पहला झटका सुबह 5.14 बजे आया था. इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी. यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से दहला अंडमान-निकोबार: 11 घंटे में महसूस किए गए 20 झटके, दहशत में लोग.

इसके कुछ ही मिनटों के भीतर 5 तीव्रता वाले अन्य झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का अंतिम झटका दिन में तीन बजकर 44 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.8 थी.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला ने भारत महिला के सामने रखा 169 रनों का लक्ष्य, श्रीचरणी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला की कप्तान शार्लोट डीन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Karnataka CM Oath: कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे DK शिवकुमार