देश

Earthquake in Rajasthan: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल; VIDEO

राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार रात लोगों ने भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए. रात करीब 9:03 बजे रेवदर, माउंट आबूरोड तलहटी और गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के इलाकों में अचानक धरती हिलने लगी.

Earthquake in Rajasthan: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल; VIDEO
Representational Image |

Earthquake in Rajasthan: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर शनिवार रात लोगों ने भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए. रात करीब 9:03 बजे रेवदर, माउंट आबूरोड तलहटी, गिरवर, आकराभट्टा और मानपुर समेत कई जगहों पर अचानक धरती हिलने लगी. इससे घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटकों के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन और भूकंप विभाग से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

लोग सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए एक-दूसरे से जानकारी साझा कर रहे हैं. फिलहाल विशेषज्ञ इन झटकों के कारण और तीव्रता का पता लगाने में जुटे हैं.

ये भी पढें: Earthquake in Russia: रूस में भूकंप में 6.8 तीव्रता के आफ्टरशॉक से दहला कामचटका

राजस्थान के सिरोही जिले में भूकंप के झटके

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).