Earthquake in Assam & Meghalaya: भूकंप से कांपा पूर्वोत्तर, असम-मेघालय में महसूस किए गए 4.7 तीव्रता के झटके- VIDEO
Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

Earthquake in Assam & Meghalaya: असम और मेघालय के कई हिस्सों में बुधवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही. भूकंप का केंद्र जमीन से 3 किलोमीटर गहराई में रहा. हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. असम में आए इस भूकंप से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इससे पहले 15 जनवरी को भी असम में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसका केंद्र ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर पूर्वी कार्बी आंगलोंग जिले में जमीन से 23 किलोमीटर नीचे था.

देखें वीडियो: