दिल्ली-गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य हिस्सों में धूल भरी आंधी; सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए वीडियो
धूल भरी आंधी (Photo Credits: Twitter)

दिल्ली, गुड़गांव और एनसीआर के कुछ हिस्सों में सोमवार को लगातार लू चलने के बाद धूल भरी आंधी चली हैं. धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई हैं. नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया हैं. वीडियो में, दिल्ली, गुड़गांव और एनसीआर के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के साथ धूल भरी आंधी दिखाई दे रही है. आईएमडी ने 21 अप्रैल को भारी बारिश के साथ धूल भरी आंधी की भविष्यवाणी की थी.