Delhi: दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का कहर जारी रहेगा और इसके साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 2 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का कहर जारी रहेगा और इसके साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है. वहीं, धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही शाम या रात को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: साहूकारों के प्रताड़ना के चलते यूपी में एक और आत्महत्या

उसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था. न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू