PNB Scam: मेहुल चोकसी को लगा बड़ा झटका, डोमिनिका कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज- भारत भेजने को लेकर आज होगा फैसला
चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था. उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संभवत: कथित रोमांटिक तरीके से भागा था. उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी अफवाह है.
नई दिल्ली: डोमिनिका कोर्ट (Dominica Court) ने भगोड़े भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को झटका देते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी है. जबकि कोर्ट मेहुल चोकसी को भारत भेजने को लेकर आज अपना फैसला सुना सकती है. इससे पहले डोमिनिका के हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को चोकसी को देश में अवैध रूप से घुसने के आरोपों का जवाब देने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था. डोमिनिका सरकार ने अदालत से चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीरण याचिका खारिज करने का अनुरोध किया
स्थानीय मीडया के अनुसार, डोमिनिका के हाईकोर्ट की न्यायाधीश बर्नी स्टीफेंसन ने चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर करीब तीन घंटे तक सुनवाई करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किए जाने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद चोकसी व्हील चेयर पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुआ. चोकसी ने दावा किया था कि उसे एंटीगुआ एंड बारबुडा से अपहरण कर जबरन कैरीबियाई द्वीप देश में लाया गया.
डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन के अनुसार हाईकोर्ट गुरुवार तक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी. चोकसी की दलीलें खारिज करते हुए हाईकोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका टिकती ही नहीं है क्योंकि आरोपी अवैध रूप से देश में घुसा और उसे बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया.
चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है. उसके वकील ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को एंटीगुआ के जॉली हार्बर से अगवा किया गया और उसे करीब 100 नॉटिकल मील दूर एक नौका से डोमिनिका ले जाया गया.
A magistrate court in Dominica has rejected the bail application of fugitive diamantaire Mehul Choksi, in connection with his illegal entry into the country.
"Will will move the upper court," says Vijay Aggarwal, Choksi's lawyer
(File photo) pic.twitter.com/Sptoca48cg
— ANI (@ANI) June 3, 2021
चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था. उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संभवत: कथित रोमांटिक तरीके से भागा था. उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी अफवाह है.
वैसे चौकसी की पत्नी प्रीति ने कहा कि जिस महिला की चर्चा की जा रही है, वह उनके पति की गर्लफ्रेंड नहीं है. प्रीति के अनुसार महिला चोकसी की परिचित थी और वह उसके साथ घूमने जाती थी. उन्होंने कहा कि चोकसी को भारतीय जैसे दिखने वाले लोगों एवं एंटीगुआई लोगों ने उस समय अगवा किया जब वह उस महिला से मिलने गए थे.
चोकसी के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल पुलिस हिरासत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा और उसे एंटीगुआ एंड बारबुडा वापस भेज दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए भुगतान करेगा. चोकसी के वकीलों ने अपने मुवक्किल के शरीर पर चोट के निशान और उसे डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में भर्ती कराने का मुद्दा भी उठाया.
कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र डोमिनिका में स्थित एक समाचार आउटलेट- एसोसिएट टाइम्स ने मंगलवार को रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें कहा गया है कि भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बड़े भाई चेतन चीनू भाई चोकसी ने डोमिनिका के नेता प्रतिपक्ष लेनोक्स लिंटन से मुलाकात की थी और इन दोनों के बीच यह समझौता हुआ था कि टोकन धन और चुनावी चंदे के वादे के बदले विपक्षी नेता संसद में चोकसी के मामले को उठाएंगे. समाचार आउटलेट ने दावा किया कि चेतन 29 मई को एक निजी जेट से डोमिनिका आया था और अगले दिन मैरीगोट में लिंटन से मिला था. हालाँकि नेता प्रतिपक्ष ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है. चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था. हालांकि प्रतिकूल आदेश की स्थिति में चोकसी के पास ऊपरी अदालत में अपील करने का विकल्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

