Baseball At Olympics: क्रिकेट की बुनियाद से निकला खेल बेसबॉल, आखिर क्यों बार-बार ओलंपिक से कर दिया जाता है बाहर?
न्यूयॉर्क शहर और ब्रुकलिन में टीमें स्थापित की गईं. 1845 में अलेक्जेंडर कार्टराइट ने ऐसे नियम बनाए जिन्हें व्यापक रूप से अपनाया गया. नियम के मुताबिक, 90 फीट की दूरी वाले बेस, तीन आउट वाली पारी और डायमंड आकार का मैदान होना आवश्यक था. 1866 तक बेसबॉल को राष्ट्रीय मनोरंजन माना जाने लगा था. 1869 में सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स पहली पूरी तरह पेशेवर टीम बनी.
Baseball At Olympics: बेसबॉल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में से एक है. मूलत: अमेरिका का माना जाने वाला यह खेल जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, वेनेजुएला, और कैरेबियन व लैटिन अमेरिका के अन्य देशों में भी लोकप्रिय है. भारत में भी यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बेसबॉल का इतिहास बेहद पुराना है. यह खेल इंग्लैंड के राउंडर्स और क्रिकेट से विकसित हुआ. बेसबॉल इंग्लैंड के प्राचीन बैट एंड बॉल से निकला है. बाद में बेसबॉल नियमों में बदलाव किया गया. 19वीं सदी में इस खेल को उसका आधुनिक रूप अमेरिका में मिला. 1840 और 1850 के दशक में बेसबॉल एक संगठित खेल के रूप में विकसित हुआ था. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर टॉप पर जमाया कब्जा, देखें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में बाकि टीमों का हाल
न्यूयॉर्क शहर और ब्रुकलिन में टीमें स्थापित की गईं. 1845 में अलेक्जेंडर कार्टराइट ने ऐसे नियम बनाए जिन्हें व्यापक रूप से अपनाया गया. नियम के मुताबिक, 90 फीट की दूरी वाले बेस, तीन आउट वाली पारी और डायमंड आकार का मैदान होना आवश्यक था. 1866 तक बेसबॉल को राष्ट्रीय मनोरंजन माना जाने लगा था. 1869 में सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स पहली पूरी तरह पेशेवर टीम बनी.
1903 में अमेरिकन लीग और नेशनल लीग के बीच पहला वर्ल्ड सीरीज खेला गया. जापान में 19वीं सदी के अंत में अमेरिकी शिक्षकों ने इसे शुरू किया था, वहीं क्यूबा में यह 1860 के दशक से खेला जा रहा है.
इस खेल के रोमांच और बढ़ती लोकप्रियता ने इसे ओलंपिक में जगह दिलायी. ओलंपिक में बेसबॉल का प्रदर्शन पहली बार 1904 में सेंट लुइस ओलंपिक में हुआ. इसके बाद 1912, 1924, 1936, 1952, 1956, 1964, और 1984-1988 के ओलंपिक का हिस्सा रहा. 1984 लॉस एंजिल्स और 1988 सियोल ओलंपिक में इसे बहुत लोकप्रियता मिली.
1992 बार्सिलोना ओलंपिक से बेसबॉल को आधिकारिक पदक खेल का दर्जा मिला. इसके बाद 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी, 2004 एथेंस, 2008 बीजिंग में बेसबॉल शामिल रहा. 2005 में आईओसी ने 2012 लंदन ओलंपिक से बेसबॉल को हटाने का फैसला किया. इसकी वजह एमएलबी द्वारा अपने स्टार खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए नहीं छोड़ना था.
2012 और 2016 ओलंपिक में बेसबॉल शामिल नहीं किया गया था. टोक्यो ओलंपिक में इसे जापान के दबाव में शामिल किया गया और फिर पेरिस ओलंपिक से हटा दिया गया. 2028 में लांस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में बेसबॉल शामिल है। संभव है इसे अमेरिका के दबाव में शामिल किया गया हो. हालांकि वैश्विक मंच पर इस खेल की वापसी बेसबॉल के खिलाड़ियों के लिए रोमांचक खबर है.
बेसबॉल को लोकप्रिय बनाने में रोजर क्लेमेंस, होनस वैगनर, स्टेन मुसियल, टाई कोब, वाल्टर जॉनसन, हैंक आरोन, टेड विलियम्स, बैरी बॉन्ड्स, विली मेज, बेबे रुथ जैसे खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है. अमेरिका में यह खेल सबसे लोकप्रिय है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2025 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

