उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से कुत्ते के काटने की एक और घटना सामने आई है. यहां एक पालतू कुत्ते ने बुधवार को एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को काट लिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पीआई 2 स्थित यूनिटेक होराइजन सोसायटी की है. कुत्ते के मालिक ने तुरंत कुत्ते का पट्टा अपनी ओर खींच लिया. वह सुरक्षाकर्मियों से लाठी लेकर कुत्ते को भगाने की भी कोशिश करती है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स कुत्ते के मालिक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.
ग्रेटर नोएडा की यूनिटेक होराइजन सेक्टर पाई -2 में डॉग ने सिक्योरिटी गार्ड को काटा। डॉग पालने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन सोसाइटी में डॉग पालते हैं तो उन्हें संभालना भी आना चाहिए। अगर संभाल नहीं सकते तो बिल्कुल ना रखें दूसरों के जीवन से खिलवाड़ ना करें। pic.twitter.com/WTXDPk6m0S
— sudhir kumar (@sudhirkmr6931) November 10, 2022










QuickLY