A Raja Controversy: DMK नेता ए राजा ने हिंदू मान्यताओं और भारत के एक राष्ट्र होने पर की टिप्पणी, बीजेपी ने किया पलटवार- VIDEO
BJP leader Ravi Shankar Prasad | Credit- ANI

A Raja Controversy: तमिलनाडु के DMK सांसद ए राजा ने हिंदू मान्यताओं और भारत के एक राष्ट्र के विचार पर टिप्पणी की है. उनके इस बयान के बाद से ही बीजेपी ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि क्या DMK को किसी दूसरे समुदाय के धर्म को लेकर ऐसा कहने का अधिकार है? वे ऐसा बोल पाएंगे क्या? हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं. कृपया हिंदू आस्था को इस प्रकार लज्जित न करें.

दरअसल, DMK सांसद ए राजा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एक राष्ट्र का अर्थ होता है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति, लेकिन भारत में बहुत सारी परंपराएं और संस्कृतियां हैं. इसलिए यह एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है. उन्होंने यह भी कहा किउन्हें रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है. ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए 'जय श्री राम' के नारे को घृणास्पद बताया था.

वीडियो देखें: