Derek O'Brien on Pawan Singh: पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार पर TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन का तंज, कहा- 'खेला शुरू होने से पहले ही यह खेला होबे है
Derek O'Brien - ANI

Derek O'Brien on Pawan Singh: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी की, इस लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के असनोल सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा. लेकिन उन्होंने टिकट मिलने के एक ही दिन बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर चुनाव नहीं लड़ने को लेकर ऐलान किया. उनके ऐलान के बाद बीजेपी पर लोग तंज कसना शुरू कर दिए हैं. TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पवन सिंह चुनाव लड़ने से इनकार के बाद ट्वीट किया. ओ ब्रायन ने लिखा, खेला शुरू होने से पहले ही यह खेला होबे है"

Tweet: