Delivery Boy Molest Mumbai Girl: डिलीवरी बॉय ने मुंबई की लड़की के साथ की छेड़छाड़, जबरन हाथ पकडा- घर में भी घुसा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 30 नवंबर को मुंबई के खार इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में शहजादे शेख नाम के एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पार्सल सौंपते समय उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धक्का देकर घर में घुसने का प्रयास किया और गाली गलौज करने लगा.