Delhi Bomb Threat: दिल्ली के समरफील्ड स्कूल को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां- VIDEO
(Photo Credits File)

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित समर फील्ड्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल प्रबंधन को मिले मेल में लिखा था कि कल स्कूल में बम रखा गया था, जो किसी भी वक्त फट सकता है. इस घटना की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची, जहां तलाशी अभियान के बाद कुछ भी नहीं मिला. फिलहाल, जांच एजेंसियों ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू शुरू कर दी है. वहीं, समर फील्ड्स स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी अग्रवाल ने बताया कि हमें गुरुवार देर रात एक ईमेल मिला, सुबह इसकी जांच की गई, जैसे ही हमने ईमेल देखा, हमारे SOP के अनुसार हमने 10 मिनट के भीतर छात्रों को बाहर निकाला. हमने पुलिस को सूचित किया, वे तुरंत आ गए. हालांकि यह धमकी संभवतः एक छल है, लेकिन हम अपने प्रोटोकॉल का पालन करते हैं. पुलिस और बम निरोधक दस्ता यहां है, वे इमारत की जांच कर रहे हैं.

दिल्ली के समरफील्ड स्कूल को मिली बम की धमकी