Delhi Weather Update:दिसंबर में दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा .

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा . आईएमडी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (एमएमटी) 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 साल में केवल एक बार 2018 में औसत न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे गया, जब यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था.

वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान छह डिग्री था और इससे पहले 1996 में यह 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था. दिल्ली में इस बार दिसंबर में आठ दिन शीतलहर चली. वर्ष 2018 के दिसंबर में भी इतने ही दिन शीतलहर चली थी. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीतलहर की घोषणा की जाती है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में साफ आसमान, हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ और ‘ला नीना’ के प्रभाव जैसे कारकों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. यह भी पढ़ें : Weather Update 2020: उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ चल रही हैं ठंडी हवाएं, अगले चार दिनों में दिल्ली में शीतलहर

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य के ‘आसपास’ ही था. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय का क्षेत्र प्रभावित हुआ, जिससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से हवा की दिशा बदलने और इसके दिल्ली-एनसीआर की तरफ आने से न्यूनतम तापमान गिरने लगा. उन्होंने कहा कि ला नीना प्रभाव के कारण भी तापमान में गिरावट आती है . ‘ला नीना’ प्रशांत महासागर में तापमान में बदलाव संबंधी मौसमी परिघटना है इसके कारण हवा के रूख में बदलाव आता है

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू