Delhi: राजधानी में आतंकी साजिश, 2 गिरफ्तार; 4 अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को देखते हुए अलर्ट मोड में है. दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. दिल्ली पुलिस को 4 अन्य संदिग्धों की तलाश है.

Delhi Police (Photo: IANS Twitter)

दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को देखते हुए अलर्ट मोड में है. दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. दिल्ली पुलिस को 4 अन्य संदिग्धों की तलाश है. दिल्ली पुलिस के सोर्स ने बताया कि आतंकियों ने ड्रॉप-डेड पद्धति के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए और सिग्नल ऐप पर पाक में हैंडलर के संपर्क में थे. उन्हें उत्तराखंड में अज्ञात स्थान पर हथियार मिले, जिसकी पुष्टि की जा रही है. Delhi: राजधानी में अपराध बेलगाम, बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, लूट लिए पांच लाख रुपए (Watch Video)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के साथ उनके संबंधों की जांच कर रही है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. 29 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ याकूब और 56 वर्षीय नौशाद ने दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाते हुए एक 'आतंकवादी अभियान' चलाने की साजिश रची थी, लेकिन इससे पहले कि वे अपनी साजिश में कामयाब हो पाते, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया.

सूत्रों के मुताबिक, नौशाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार से जुड़ा है. सूत्रों ने कहा, "नौशाद लंबे समय से तिहाड़ में था और वहां वह 'लालकिले पर हमला' मामले के एक आरोपी आरिफ मोहम्मद और एक आतंकवादी सोहेल के संपर्क में आया. सोहेल को बाद में 2018 में रिहा कर दिया गया और वह पाकिस्तान चला गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया. लेकिन नौशाद उसके संपर्क में था."

जगजीत सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह पंजाब के बंबीहा गिरोह के संपर्क में था और बाद में उसने खालिस्तानी संचालकों के साथ संपर्क स्थापित किया. जगजीत को विदेशों में बैठे देशद्रोही तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जम्पर है.

सूत्रों ने आगे कहा कि सोहेल ने ही नौशाद को प्रमुख हिंदू नेताओं की लक्षित हत्याओं और हत्याओं के वीडियो भेजने का काम दिया था. दोनों ने दिसंबर में आदर्श नगर निवासी एक लड़के की हत्या कर दी थी और दो कथित आतंकवादियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर लड़के का शव भलस्वा डेयरी क्षेत्र से बरामद किया गया था, जिसके कंधे पर 'त्रिशूल' का टैटू बना हुआ था.

सोहेल को एक वीडियो भेजा गया था. बाद में आरोपियों ने शव के आठ टुकड़े कर भलस्वा डेयरी क्षेत्र में फेंक दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया है." शुक्रवार को स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में दोनों आरोपियों के किराए के घर से से दो हथगोले बरामद किए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड