दिल्ली के पश्चिम विहार में बारातियों और बैंक्वेट हॉल के स्टाफ के बीच मारपीट, 2 जख्मी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान  का प्रोग्राम था. बैंक्वेट हॉल में बारातियों के पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई. फिर क्या था दोनों तरह से लात घूंसे चलने लगे. जानकारी के अनुसार मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार पश्चिम विहार पश्चिम में शनिवार की रात  करीब 2:14 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें पुलिस को झगड़े की घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने दोनों तरह से शिकायत दर्ज की है. मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.