दिल्ली : हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और यहां का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि मौसम का औसत तापमान है.
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और यहां का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि मौसम का औसत तापमान है. मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश होने का अनुमान लगाया है और कहा है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में आसामान में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ धूलभरी आंधी और तूफान आने की आशंका है." शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today, March 9: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, कोलकाता में बारिश के आसार; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today: उत्तर भारत में गर्मी का सितम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
Mumbai Heatwave: पारा 38.9 डिग्री के पार; महाराष्ट्र के कई जिलों में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी
Weather Forecast Today, March 6: देश में बढ़ते तापमान का असर, मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार; जानिए प्रमुख शहरों का आज का मौसम
\