Bird Flu: दिल्ली का लाल किला अनिश्चितकाल के लिए बंद, बर्ड फ्लू के चलते लिया गया फैसला

दिल्ली का लाल किला अनिश्चितकाल के लिए बंद, बर्ड फ्लू के चलते लिया गया फैसला

लाला किला (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: लाल किला (Red Fort) को बर्ड फ्लू (Bird Flu) के चलते पर्यटकों के लिए फिर से बंद कर दिया गया है. परिसर में कुछ वक्त पहले करीब 20 कौवे मरे मिले थे. जानकारी के अनुसार लाल किला परिसर में अब तक करीब कुल 60 पक्षी मृत पाए गए हैं. जिसके कारण फिलहाल अगले आदेश तक लाल किला परिसर को पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किया गया है.  लाल किला परिसर में कार्यरत एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, "लाल किला परिसर में हर दिन मृत पक्षी मिल रहें हैं.

वहीं अब तक करीब 60 पक्षी मृत पाए गए हैं. साथ ही लाल किला परिसर में एनिमल हसबैण्डरी की टीम जांच करने के लिए आई थी. राष्ट्रीय टीम से बातचीत करने के बाद ये निर्णय लिया गया की लाल किले में स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक फिलहाल लाल किला बंद रहेगा. इससे पहले 20 कौवे मृत पाए गए थे, जिनकी जांच के बाद सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी और बीते 19 जनवरी को बर्ड फ्लू के कारण लाल किले को बंद करना पड़ा था. यह भी पढ़े: Bird Flu: दिल्ली में चिड़ियाघर के अंदर भी पहुंचा बर्ड फ्लू, जांच के लिए भेजे गए जानवरों के सैंपल

हालांकि लाल किला परिसर को गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद भी बंद करना पड़ा था.  वहीं परिसर में हिंसा के बाद काफी नुकसान भी हुआ.  जिसके कारण इसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब फिर से लाल किले को बंद किया गया है

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट