Unnao Rape Victim Death: दिल्ली में कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें तस्वीरें

उन्नाव रेप पीड़िता ने बीते शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली. पीड़िता को लगभग पूरी तरह से जल चुकी हालात में गुरुवार रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया (Photo Credits: ANI)

उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim) ने बीते शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली. पीड़िता को लगभग पूरी तरह से जल चुकी हालात में गुरुवार रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक, पीड़िता की हालत रात 8.30 बजे से ज्यादा गंभीर होने लगी थी और अंततः 11.40 पर उसने दम तोड़ दिया.

इस दर्दनाक मौत के बाद से पुरे देश में एक बार फिर शोक की लहर फैल चुकी है. लोग आरोपियों के उपर जल्द से जल्द करवाई करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए. लोग राज घाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाल रहे थे इसी दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

बता दें कि ये लोग उन्नाव बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे थे, जिसकी शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए. यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार को 25 लाख का मुआवजा और घर देगी सरकार, SP नेता रामगोपाल यादव ने कहा- यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन

बता दें कि 23 वर्षीय पीड़ित महिला को गुरुवार तड़के सुबह बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने बुरी तरह से जला दिया था. इस घटना के पश्चात् लगभग अधमरी अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया . उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आग के हवाले तब किया गया जब वह अदालत में मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली जा रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा