दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि एएसआई शंभू दयाल के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अनीश राज के रूप में हुई है जो प्रह्लाद राज का बेटा है. पुलिस ने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मामला सांप्रदायिक था क्योंकि कुछ लोगों ने आरोपी की पहचान मोहम्मद अनीश के रूप में की थी न कि अनीश राज के रूप में.
दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में कहा है कि आरोपी अनीश राज एक अपराधी है, जिसने एएसआई शंभू दयाल पर उस वक्त चाकू से हमला किया, जब वह मोबाइल फोन चोरी करते पकड़े जा रहे थे. मामला साम्प्रदायिक नहीं है. सोशल मीडिया में कुछ हैंडल से गलत और भ्रामक जानकारी दी जा रही है."
ASI शंभु दयाल की हत्या करने वाले आरोपी का नाम अनीश राज, पुत्र -प्रह्लाद राज है। यह एक अपराधी है। मोबाइल फोन चोरी के आरोप में पकड़ने के दौरान इसने ASI पर चाकू से हमला किया था। मामला सांप्रदायिक नहीं है। सोशल मीडिया में कुछ हैंडल्स द्वारा गलत व भ्रामक जानकारी दी जा रही है।
— Delhi Police (@DelhiPolice) January 11, 2023











QuickLY