Delhi New Born Baby Care Hospital Incident: दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल के मालिक को किया गिरफ्तार, सिलेंडर फटने से हुई थी 7 बच्चों की मौत
दिल्ली पुलिस ने शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई थी.
Delhi New Born Baby Care Hospital Incident: दिल्ली पुलिस ने शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी. अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था. 5 बच्चों का का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि आग ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण लगी थी. इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को तलब किया था. उन्होंने घटना की शीघ्र जांच करने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या निजी लोगों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए थे.
दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल के मालिक को किया गिरफ्तार
Delhi New Born Baby Care Hospital incident | Delhi Police apprehends the owner of the Baby care centre.
6 newborn babies died and several others were injured after a fire broke out at the Newborn Baby Care Hospital in Vivek Vihar last night. pic.twitter.com/Rbb35BXIgQ
— ANI (@ANI) May 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

