Diwali 2020: राजधानी दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद हुई आतिशबाजी, देखें Video

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी करने वालों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. राजधानी के है हिस्सों में आतिशबाजी हो रही है.

पटाखे (Photo Credits: Pixabay)

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. वहीं कोरोना वायरस  (Coronavirus) भी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी करने वालों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. राजधानी के है हिस्सों में आतिशबाजी हो रही है. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किए हैं. प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली के हालत ऐसे में और खराब हो सकते हैं.

बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली एनसीआर में 30 नवंबर तक के लिए सभी पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद दिल्ली वासियों से पटाखे न जलाने की अपील की थी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'हम लोग किसी भी कीमत पर पटाखे नहीं चलाएंगे. पटाखे चलाना अपने बच्चों और परिवार वालों की जिंदगी के साथ खेलने जैसा है. Happy Diwali 2020: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, देखें तस्वीर. 

यहां देखें वीडियो:

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर शनिवार की सुबह “बेहद खराब” श्रेणी में रहा. सरकारी एजेंसियों और मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखे जलने और हवा की गति मंद होने से यह वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में भी जा सकती है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ की ओर से कहा गया कि यदि दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए जाएंगे तो दिल्ली की हवा में ‘पीएम 2.5’ कणों की मात्रा पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम रहने की संभावना है. पटाखे न जलाए जाने की स्थिति में दिवाली के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर “बेहद खराब” श्रेणी में रहने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड