Delhi: टेक ऑफ से ठीक पहले यात्री ने कहा- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, केबिन क्रू को पूरा प्लेन करवाना पड़ा खाली

दिल्ली से पुणे के लिए हवाई जहाज के टेक ऑफ करने के पहले एक यात्री ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव है. यात्री के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सुनकर फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री घबरा गए. इसके बाद पूरी फ्लाइट को खाली कराया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण (COVID-19) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसके चलते हर कोई कोरोना से बचने के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहा है. खासकर ट्रेन और हवाई यात्रा में लोग अधिक सावधानी बरत रहे हैं. इस बीच दिल्ली (Delhi) से पुणे (Pune) के लिए हवाई जहाज के टेक ऑफ करने के पहले एक यात्री ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव है. यात्री के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सुनकर फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री घबरा गए. इसके बाद पूरी फ्लाइट को खाली कराया गया.

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से पुणे के लिए इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6E-286 टेक ऑफ करने वाली थी, लेकिन उसके उड़ान भरने से तुरंत पहले एक यात्री ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. घटना गुरुवार शाम की है. उड़ान भरने से ठीक पहले एक यात्री ने केबिन क्रू को सूचित किया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. यात्री ने बताया कि उसने आने से पहले कोरोना टेस्ट कराया था और उसकी रिपोर्ट अभी आई है, जो पॉजिटिव है. कोरोना से जंग में सुपरस्टार बना भारत, 50 देशों को भेजी मेड इन इंडिया वैक्सीन, PM मोदी बोले अभी और करेंगे यह नेक काम.

मिली जानकारी के अनुसार यात्री को महाराष्ट्र जाना था और बोर्डिंग करने से पहले उसने अपना आरटी-पीआरसी टेस्टिंग कराया था और वह अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. यात्री को अपनी टेस्ट रिपोर्ट तब मिली जब उसकी फ्लाइट टेक-ऑफ करने वाली थी.

यात्री ने रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी केबिन क्रू को दी. जिसके बाद जहाज को सीधे पार्किंग बे ले जाया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. विमान को पूरी तरह से खाली कराने के बाद उसे सैनेटाइज किया गया. इस बीच संक्रमित यात्री को अस्पताल ले जाया गया. कुछ समय बाद यात्रा बहाल कर दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड