Delhi Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदा-बांदी के साथ आज छाए रहेंगे बादल, जानें मुंबई-चेन्नई में क्या रहेगा हाल
बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

Delhi Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार आज दल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होगी. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गरज के साथ बारिश होगी.

वहीं रविवार सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे के भीतर 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है. इतना ही नहीं, दिन और रात के तापमान का अंतर रेकॉर्ड निचले स्तर (सामान्य से 10 डिग्री) पर आ गया था. रविवार दिल्ली में साल का दूसरा ऐसा दिन रहा जब सबसे हवा अच्छी रही.

Tweet: