देश

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया मंजूर

दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया मंजूर
Manish Sisodia and Satyendar Jain (Photo: PTI)

दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं. दोनों ही नेता अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता है. सिसोदिया की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद आप सरकार के सामने परेशानियां और बढ़ सकती हैं.

बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सिसोदिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI ने पूछा कि आप इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों चले आए. अपनी रिहाई के लिए आप दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करें. अब जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).