दिल्ली समेत पुरे भारत में आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान: आईएमडी

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है....

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit - IANS

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान साफ रहेगा. शाम को बादल छा सकते हैं."

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 50 फीसदी दर्ज हुआ. वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: गर्मी के कारण राज्य के कई जिलों में लू का असर हुआ तेज

बता दें कि देश में गर्मी की सीजन की शुरुआत हो गई हैं. सभी राज्यों में पारा चढ़ना शुरू हो गया है. ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन किया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड