Delhi: जामा मस्जिद के पास अज्ञात हमलावरों ने शख्स की गोली मार कर हत्या

दिल्ली के जामा मस्जिद के पास अज्ञात हमलावरों ने 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान चावड़ी बाजार निवासी समीर के रूप में हुई है.

फायरिंग (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली के जामा मस्जिद के पास अज्ञात हमलावरों ने 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान चावड़ी बाजार निवासी समीर के रूप में हुई है. अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में जामा मस्जिद थाने को रात करीब 1.40 बजे एक पीसीआर कॉल मिली. उन्होंने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल पीड़ित को ढूंढ निकाला और उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के सिर में गोली लगी थी. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Rajasthan: जालोर जिले के पादरली गांव में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्‍या

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर वहां आए और मृतक पर गोली चलाई, जिसके चलते उसके सिर में गोली लगी. अधिकारी ने कहा कि मृतक जामा मस्जिद के पास या-रब-चला दे होटल के मालिक का साला था. अधिकारी ने कहा, होटल भी उस जगह के पास है जहां घटना हुई थी. उन्होंने कहा कि कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Abhishek Sharma Hospitalised: स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध, जानें क्या हुआ?

\