COVID-19: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में कोरोना प्रतिबंध पूरी तरह से खत्म
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में सुधार आने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया. दिल्ली सरकार के अनुसार सोमवार से राजधानी में कोरोना प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिया जायेगा.
COVID-19: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में सुधार आने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया. दिल्ली सरकार के अनुसार सोमवार से राजधानी में कोरोना प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिया जायेगा. लेकिन लोगों से फेस मास्क पहनने के साथ ही कोरोना के नियमों का अभी भी पालन करने को लेकर अनुरोध किया गया है. बता दें कि रजधानी से कोरोना प्रतिबंध हटाने को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है .