Fire In Delhi: दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद, देखें वीडियो
Credit-Pixabay

Fire In Delhi: दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में होली के दिन सुबह- सुबह आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. लेकिन आग भीषण होने की वजह से दमकल की टीम को काबू पाने में काफी दिक्कत आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग भीषण होने की वजह से लपटे ऊपर तक उठ रही है और काले धुओं का गुब्बार चारों तरफ छाया हुआ है. हालांकि आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है.

Video: