Delhi Fire Breaks: दिल्ली के पीतमपुरा में घर में आग लगने से 5 की मौत
दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार को एक घर में आग लगने से तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
नई दिल्ली, 19 जनवरी : दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार को एक घर में आग लगने से तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, रात 8.07 बजे जेडपी ब्लॉक, पीतमपुरा इलाके से एक घर में आग लगने की सूचना मिली. आग 4 मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल और पहली मंजिल पर लगी थी. यह भी पढ़ें : Thane Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर कंटेनर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत
गर्ग ने कहा, "हमने 7 लोगों को घर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से चार लोगों के मरने की आशंका है." उन्होंने कहा, "कुल 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग पूरी तरह से बुझ गई है और तलाशी अभियान और ठंडा करने की प्रक्रिया जारी है."
Tags
संबंधित खबरें
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
Petrol Price Today, March 15, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में आज क्या है पेट्रोल का रेट? जानें ताजा कीमतें
Silver Rate Today, March 15, 2026: देश के बड़े शहरों में चांदी के दाम स्थिर, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सिल्वर का रेट? जानें लेटेस्ट अपडेट
Gold Rate Today, March 15, 2026: सोने की कीमतों में स्थिरता, दिल्ली से मुंबई तक आज क्या हैं भाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
\