कांग्रेस नेता शशि थरूर के लिए राहत भरी खबर, कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दी
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) को विदेश जाने की इजाजत दे दी.
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) को विदेश जाने की इजाजत दे दी. विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने थरूर को पांच मई से 20 मई तक अमेरिका जाने की इजाजत दे दी। थरूर ने अपने आवेदन में दावा किया था कि उन्हें वहां कुछ संवाददाता सम्मेलनों में हिस्सा लेना है. इस मामले में जमानत देते हुए अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि बिना पूर्व अनुमति के देश न छोड़ें.
पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भादंवि की धारा 498-ए और 306 के तहत आरोप लगाए गए थे, लेकिन मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.शहर के एक लग्जरी होटल के सुइट में 17 जनवरी 2014 की रात पुष्कर मृत पाई गई थीं। दंपति होटल में रह रहा था क्योंकि उस वक्त थरूर के आधिकारिक बंगले की मरम्मत का काम चल रहा था.
संबंधित खबरें
Delhi Liquor Policy Case: शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी (Watch Video)
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
Washington Post में बड़ी छंटनी, कांग्रेस नेता शशि थरूर के बेटे ईशान की भी गई नौकरी, न्यूज़रूम की फोटो शेयर कर लिखा- 'दिल टूट गया'
MP Shashi Tharoor: संसद के परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ हादसा, सीढ़ियों से उतरते समय फिसले; VIDEO
\