VIDEO: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घर से निकलकर पहुंचे राजघाट, आज  तिहाड़ जेल में करना है सरेंडर
Credit -ANI

Kejriwal Will Surrender Today: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घर से निकलकर राजघाट पहुंच चुके हैं. उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और पार्टी के कई नेता साथ में हैं. केजरीवाल को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के  प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को एक जून तक जमानत मिली थी.  कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि उन्हें चुनाव बाद दो जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना होगा. केजरीवाल की जमानत ख़त्म होने पर आत्मसमर्पण करने के लिए घर से निकल चुके हैं. सबसे पहले घर से निकलकर वे राजघाट पहुंचे है. इसके बाद वे दिल्ली के तिहाड़ जेल खुद को आत्मसमर्पण करेंगे. बताना चाहेंगे कि सीएम केजरीवाल को  ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में कई बार समन देने के बाद पेश नहीं होने पर 21मार्च  को गिरफ्तार किया था.

देखें वीडियो: