दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI अभी भी खराब
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता काफी बेहतर होकर ‘बेहद खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 179 रहा जबकि शुक्रवार सुबह यह 316 रहा था
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता काफी बेहतर होकर ‘बेहद खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 179 रहा जबकि शुक्रवार सुबह यह 316 रहा था. एक्यूआई गाजियाबाद में 264, ग्रेटर नोएडा में 241, नोएडा में 254 और गुड़गांव में 165 दर्ज किया गया.वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है.
वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
संबंधित खबरें
IPL 2026 Harshit Rana Replacement: हर्षित राणा के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, जानिए कौन सा तेज गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट
मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल
Petrol-Diesel Price Today: ईरान संकट के बीच भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर, 14 मार्च को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट
Gold Rate Today, March 14, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य शहरों में आज 22 और 24K सोने का क्या है भाव? जानें ताज़ा अपडेट
\