Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण हुआ कम मगर टला नहीं खतरा, जानिए आज का AQI

दिल्ली में मंगलवार को हवा से प्रदूषण स्तर कुछ कम हुआ है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, लोधी रोड इलाके में प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 स्तर 215 और पीएम 10 स्तर 203 पर रहा. हालांकि, अभी भी यह खराब कैटेगरी में बना हुआ है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी.

(Photo Credits: AN)

Delhi Air Pollution: दिल्ली में मंगलवार को हवा से प्रदूषण स्तर कुछ कम हुआ है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मुताबिक, लोधी रोड (Lodhi Road) इलाके में प्रमुख प्रदूषक (Major Pollutants) पीएम 2.5 स्तर 215 और पीएम 10 स्तर 203 पर रहा. हालांकि, अभी भी यह खराब कैटेगरी (Poor Category) में बना हुआ है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता (Air Quality) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी. वहीं, रविवार को हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में प्रदूषण का स्तर गिर गया था.

वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad) इलाके में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया. जबकि, गुरुग्राम (Gurugram) में एक्यूआई 105 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, अगले दो दिनों में और बिगड़ सकते हैं हालात.

उधर, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को कहा कि बिगड़ती वायु गुणवत्ता, बढ़ते कचरे और नहीं पीने योग्य पेयजल जैसे कारणों से दिल्ली नरक से भी बदतर हो गई है. इसके साथ ही अदालत ने पूछा कि लोगों को मुआवजा देने के लिए राज्य प्रशासन को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए.

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने मुख्य सचिव विजय देव से कहा, "क्या आप दिल्ली में जल और वायु प्रदूषण के बारे में गंभीर हैं..आपके पास कूड़े को संभालने की सिर्फ 55 फीसदी क्षमता है. शेष 45 फीसदी के बारे में क्या?"

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट