Farmers Protest: अमेरिका के 2 सिख एनजीओ ने किसानों को शौचालय, गीजर और टेंट दान किए

अमेरिका के 2 सिख एनजीओ टीकरी बॉर्डर पर किसानों को शौचालय, गीजर और टेंट दान किया है. एस पी सिंह खालसा, होशियारपुर समन्वयक, सिख पंचायत फ्रेमोंट कैलिफ़ोर्निया कहते हैं, "विरोध स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण, हमने 200 पोर्टेबल शौचालय और गीजर दान करने का फैसला किया है.

अमेरिका के 2 सिख एनजीओ ने किसानों को शौचालय, गीजर और टेंट दान किए, (फोटो क्रेडिट्स : ANI)

बता दें कि कुछ दिनों पहले मुक्तसर के एक एनजीओ ने टिकरी सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के लिए चार वाशिंग मशीन दान किए हैं. एनजीओ के सदस्यों ने कहा कि दो मशीनें एनआरआई भारतीयों द्वारा प्रायोजित थीं. इस बीच मलोट उपखंड के आलमवाला गांव से एक युवा मंजीत सिंह अपने घोड़े पर बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा, “यह मेरे विरोध का तरीका है. इसका मतलब यह नहीं है कि यदि किसी के पास ट्रैक्टर-ट्रेलर नहीं है, तो वह विरोध स्थलों पर नहीं आ सकता है." यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों के समर्थन में सिंघू सीमा पर मुफ्त में टैटू बना रहे हैं पंजाब के आर्टिस्ट

देखें ट्वीट:

बता दें कि किसान पिछले 25 दिन से केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कई संगठन और पॉलिटिकल पार्टियां उनके सपोर्ट में खुलकर आयीं हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Gyan Singh Mann Joins BJP: पंजाब में 'AAP' को बड़ा झटका, सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान बीजेपी में शामिल; VIDEO

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी