क्रिकेट

IND vs PAK T20 WC 2022: टीम इंडिया की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई, कहा- दीपावली शुरू

टीम इंडिया ने टी20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाकर शानदार आगाज किया है. पूरे देश के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को अपने अंदाज में बधाई दी है

IND vs PAK T20 WC 2022: टीम इंडिया की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई, कहा- दीपावली शुरू
अमित शाह (Photo Credits PTI)

IND vs PAK T20 WC 2022: टीम इंडिया ने टी20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाकर शानदार आगाज किया है। पूरे देश के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को अपने अंदाज में बधाई दी है। हर कोई टीम इंडिया को पाकिस्तान पर जीत की बधाई दे रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "टी20 वल्र्ड कप शुरू करने का सही तरीका, दीपावली शुरू। विराट कोहली की शानदार पारी. पूरी टीम को बधाई."

गौरतलब है कि विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) की 78 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत आज रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मैच में 4 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. यह भी पढ़े: Ind vs Pak T20 WC 2022: पाकिस्तान के सामने इंडिया की जीत पर अमित शाह ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- दीपावली हुई शुरू

इसके साथ ही उन्होंने पिछले वल्र्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).