देश

Bijnor Mobile Shop loot Video: बिजनौर में मोबाइल शॉप में दिनदहाड़े लूट, बदमाश ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उड़ाए 50 हजार रुपये!

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Bijnor Mobile Shop loot Video: बिजनौर में मोबाइल शॉप में दिनदहाड़े लूट, बदमाश ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उड़ाए 50 हजार रुपये!
(Photo Credits Twitter)

Bijnor Mobile Shop loot Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में अंबेडकर चौक पर एक मोबाइल शॉप में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बदमाश ने दुकानदार सुहैल की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डालकर 50 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गया.

 ग्राहक बनकर दुकानदार को लूटा

जानकारी के अनुसार, बदमाश ने पहले ग्राहक बनकर दुकानदार का भरोसा जीता, उसने पहले 19 रुपये और फिर 29 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराया, इसके बाद, उसने अचानक अपनी जैकेट से लाल मिर्ची पाउडर निकाला और सुहैल की आंखों में फेंक दिया। मिर्च पड़ते ही सुहैल चीखने-चिल्लाने लगा, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश 50 हजार रुपये लेकर भाग चुका था. यह भी पढ़े: Ujjain ATM Loot Video: एमपी के उज्जैन में लेडीज ड्रेस पहनकर ATM में घुसे बदमाश, लूटपाट करने से पहले ही सायरन बजते ही भागना पडा, देखें वीडियो

मोबाइल शॉप में दिनदहाड़े लूट

वारदात सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).