COVID-19 लॉकडाउन उल्लंघन मामले में दाती महाराज गिरफ्तार, पूछताछ के बाद रिहा
देश के चर्चित नाम और दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया.
नई दिल्ली, 28 मई: देश के चर्चित नाम और दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज (Daati Maharaj) को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया.
दाती महाराज की गिरफ्तारी की पुष्टि दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की है. डीसीपी के मुताबिक, दाती महाराज के खिलाफ 23 मई को मैदान गढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था.
डीसीपी ने आगे कहा, "दाती महाराज से थाने में घटना वाले दिन के ब्योरे पर काफी देर पूछताछ की गयी. उसके बाद चूंकि आरोप जमानती थे. लिहाजा कानूनी कार्यवाही पूरी करके आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया."
Tags
Coronavirus
covid-19 Global Epidemic
Daati Maharaj
Delhi
Lockdown Novel
Social Distancing
आरोप
ऑपरेशन शील्ड
कन्टेनमेंट जोन
कानूनी कार्यवाही
कोरोना के खिलाफ जंग
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस का कहर
क्वारंटाइन सेंटर
दांती महाराज
दिल्ली
दिल्ली लॉकडाउन दाती महाराज मुकदमा
मामला दर्ज
सोशल डिस्टेंसिंग
हॉटस्पॉट जोन
संबंधित खबरें
Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल
Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
Silver Rate Today, February 28, 2026: चांदी की कीमतों में उछाल, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के आज के ताजा भाव
Delhi Liquor Policy Case: शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी (Watch Video)
\