एजेंसी न्यूज

Corona Case Update: देश में कोरोना के मामले मई 2020 के बाद से सबसे कम, 24 घंटे में सामने आए 2503 केस

देश में कोरोना केस में गिरावट आई है. पिछले 24 घंटे में 2,503 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो मई 2020 के बाद से सबसे कम हैं .

Corona Case Update: देश में कोरोना के मामले मई 2020 के बाद से सबसे कम, 24 घंटे में सामने आए 2503 केस
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter/Pixabay)

नई दिल्ली, 14 मार्च: भारत में कोविड-19 के (Covid 19 Cases in India) दैनिक मामलों में गिरावट आई है और 2,503 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो मई 2020 के बाद से सबसे कम हैं. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 36,168 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन नए मामलों के साथ कोविड-19 के मामले बढ़कर 4,29,93,494 हो गए हैं. साथ ही 27 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,15,877 हो गई है. Omicron Affects On Penis: ओमिक्रोन प्राइवेट पार्ट को कर सकता है प्रभावित, पुरुषों का लिंग सिकुड़ने के अलावा हो सकती है ये दिक्कत

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है. बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,901 की कमी दर्ज की गयी है. ये मामले तीन मई 2020 के बाद से सबसे कम है. इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गयी है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी.

मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 180.19 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है. दैनिक संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47 दर्ज की गयी है. अभी तक कोविड-19 के लिए 77.90 करोड़ नमूनों की जांच की गयी है और बीते 24 घंटे में 5,32,232 नमूनों की जांच की गयी.

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).