Photo Credits Twitter
Odisha Shocker: ओडिशा के कटक में दर्दनाक हादसा हुआ है. मंगलवार को जब लोग गणेशोत्सव के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा ट्रैक्टर पर गाजे- बाजे के साथ जब अपने घर आ रहे थे. इस बीच कटक के नारज इलाके मे 11 किलोवाट बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिसमे एक छात्र की मौत हो गई है और 4 घायल है. पुलिस के मुताबिक, गणेश प्रतिमा के ऊपर लगा झंडा बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे वाहन में करंट दौड़ गया तथा ट्रैक्टर पर बैठे छात्रों को बिजली का झटका लगा. ट्रैक्टर पर बैठे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
Video:
गणेश प्रतिमा लाते समय दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक छात्र की मौत, कई घायल. ओडिशा के कटक का मामला. pic.twitter.com/1qshDYO0dq
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) September 20, 2023













QuickLY