VIDEO: बिलासपुर जिले में बंदर के साथ क्रूरता की हदें पार! शराबी ने डंडे से की पिटाई, अधमरा होने तक मारा, वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शराबी व्यक्ति एक बेजुबान बंदर की बेरहमी से पिटाई केवल इसलिए कर रहा है, क्योकि बंदर ने दुसरे के बाड़े से सब्जियां खाईं थी.
- Read in
- English
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शराबी व्यक्ति एक बेजुबान बंदर की बेरहमी से पिटाई केवल इसलिए कर रहा है, क्योकि बंदर ने दुसरे के बाड़े से सब्जियां खाईं थी. सोशल मीडिया पर इस शख्स के द्वारा बंदर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा.
जिसके बाद सर्व हिंदू समाज ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस का कहना है की आरोपी सनत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बंदर को जख्मी हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है की शराब के नशे में ये शख्स बेजुबान बंदर की एक डंडे से पिटाई कर रहा है. हालांकि इसको लोग छोड़ने के लिए कह रहे है, लेकिन ये नहीं मानता और इसको घसीटते हुए ले जाता है. जानकारी के मुताबिक़ नवागांव में मनोज यादव के घर के खेत में बंदर पहुंचा और सब्जियां खाने लगा. ये भी पढ़े:Animal Cruelty Caught on Camera: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंका, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO
बंदर की बेरहमी से पिटाई
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. इस वायरल वीडियो में नशे में धुत एक युवक द्वारा बंदर पर बर्बरता से हमला करते हुए देखा जा सकता है.#Chhattisgarh #Bilaspur pic.twitter.com/o8elTV3mnw
— 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 (@SPsuryakant) November 4, 2024
इस दौरान परिवार के लोगों ने उसको पत्थर मारा. जिसके कारण बंदर घायल हो गया और नीचे गिर गया. इसके बाद परिवार के ही लोग उसे पानी पिलाने लगे तो वहांपर नशे की हालत में सनत विश्वकर्मा आया और उसने बंदर को पीटना शुरू कर दिया. जिसके कारण बंदर अधमरा हो गया. इस घटना के बाद पशु विभाग की टीम ने उसको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्व हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो गए. सभी लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @SPsuryakant नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

