Animal Cruelty Caught on Camera: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंका, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO

Animal Cruelty Caught on Camera: सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मानवता को तार-तार कर दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स द्वारा बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंकते हुए देखा जा रहा है. वह पानी की बहाव में फंसे कुत्ते को पहले बाहर खींचता है, बाद में उसे बेरहमी से वापस तेज बहाव में फेंक देता है. दिल दहला देने वाले वीडियो में कुत्ता हताश होकर आदमी के पैरों से लिपटा हुआ है, ऐसा लग रहा है कि वह बचाने की गुहार लगा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद पशु प्रेमियों ने अपनी नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)