मुंबई : ग्रांट रोड के पास बने ओवरब्रिज में आई दरारें नजर.सुरक्षा के लिहाज से ब्रिज किया गया बंद
यातायात पुलिस ने घोषणा कर कहा कि पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के ग्रांट रोड स्टेशन के पुल पर दरारें नजर आईं
मुंबई:मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह अचानक फुट ओवरब्रिज गिरा गया था. जिस हादसे में 6 लोग जम्ख्मी हो गए थे. हादसा और बड़ा हो सकता था. लेकिन ट्रेन के ड्राइवर के सूझबूझ के चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया.दूसरी खबर रेलवे ब्रिज से ही जुडी हुई है और ग्रांट रोड के पास रेलवे बने रेलवे ओवर ब्रिज में दरार आने को लेकर है.
दरसअल बुधवार सुबह ग्रांट रोड के पास बने रेलवे ओवरब्रिज में दरार लोगों को नजर आई. जिसके बाद उस ब्रिज को बंद कर दिया गया .यातायात पुलिस ने घोषणा कर कहा कि पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के ग्रांट रोड स्टेशन के पुल पर दरारें नजर आईं,
सावधानी बरतते हुए यातायात को नाना चौक से केनेडी ब्रिज की ओर स्थानांतरित किया गया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के ऊपरी सतह पर आज सुबह लंबी और बड़ी दरारें नजर आई.
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
Holi 2026 Dry Day: दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा 'ड्राई डे': शराब की दुकानें खुली रहेंगी, आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश
MMS Video Leak Threat: एमएमएस लीक और ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें? निजी वीडियो/फोटो सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम
Lunar Eclipse 2026: भारत में दिखा दुर्लभ 'ब्लड मून', पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का नजारा रहा सबसे भव्य (Watch Videos)
\