देश

COVID Update: दिल्ली में कोरोना के 45 मामले दर्ज, 9 दिन में कोई मौत नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए, जिससे यह संख्या बढ़कर 14,39,870 हो गई. हालांकि, पिछले नौ दिनों में शहर में कोई भी कोविड से मृत्यु दर्ज नहीं की गई है.शहर में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 25,091 है.

COVID Update: दिल्ली में कोरोना के 45 मामले दर्ज, 9 दिन में कोई मौत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 1 नवंबर: दिल्ली (Delhi) के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए, जिससे यह संख्या बढ़कर 14,39,870 हो गई. हालांकि, पिछले नौ दिनों में शहर में कोई भी कोविड से मृत्यु दर्ज नहीं की गई है.शहर में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 25,091 है. यह भी पढ़े: Delhi: सदर बाजार में दिवाली से पहले उमड़ी भारी भीड़, कोरोना नियमों का उड़ा मजाक

राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक संक्रमण से चार मौतें दर्ज की गई हैं. शहर में मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है. राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 348 है. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 46 मरीजों के ठीक होने के साथ, अब तक कुल स्वस्थ होने की संख्या बढ़कर 14,14,431 हो गई है.

इस समय होम आइसोलेशन में कुल 142 कोविड रोगियों का इलाज किया जा रहा है. कोविड से उबरने की 98.23 प्रतिशत दर के साथ, दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की दर 0.024 प्रतिशत है. इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 56,751 नए परीक्षण- 46,468 आरटी पीसीआर और 10,283 रैपिड एंटीजन के माध्यम से किए गए, जिससे जांचों की कुल संख्या अब 2,94,27,753 हो गई है.

इस समय शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 है. पिछले 24 घंटों में 79,014 टीकों में से 29,571 लोगों को पहली खुराक और 49,443 लोगों को दूसरी खुराक लगी. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक टीकाकरण किए गए कुल लाभार्थियों की संख्या 2,04,55,535 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).