COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 7,231 नए मामले दर्ज
भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 7,231 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 5,439 थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. इस बीच, सक्रिय केसलोड घटकर 64,667 हो गया है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.15 प्रतिशत है.
नई दिल्ली, 31 अगस्त : भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 7,231 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 5,439 थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. इस बीच, सक्रिय केसलोड घटकर 64,667 हो गया है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.15 प्रतिशत है.
रिपोर्ट के अनुसार, कोविड से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 5,27,874 हो गई है. इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट मामूली बढ़कर 2.05 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.55 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : सीबीआई ने अनुब्रत मंडल के सीए, करीबी सहयोगियों के आवासों पर की छापेमारी
साथ ही इसी अवधि में, कुल 3,52,166 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.58 करोड़ से अधिक हो गई.बुधवार सुबह तक, कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 2,12,39,816 सत्रों के माध्यम से 212.39 करोड़ से अधिक हो गया.
Tags
संबंधित खबरें
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
ब्राज़ील में चमगादड़ों में फैलाया आतंक, वैज्ञानिकों ने कोविड जैसे नए वायरस का पता लगाया
\