COVID-19: दिल्ली में कोरोना के 17,335 नए केस, मुंबई में 20,971 संक्रमित- अन्य राज्यों में भी स्थिति भयावह

देशभर में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक है. दिल्ली हो मुंबई या कोई दूसरा शहर हर जगह कोरोना खतरनाक होता जा रहा है. सबसे सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं. इसी बीच बीते चौबीस घंटे में मुंबई में 20971 केस सामने आए हैं.

कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

देशभर में कोरोना (COVID-19) के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक है. दिल्ली हो मुंबई या कोई दूसरा शहर हर जगह कोरोना खतरनाक होता जा रहा है. सबसे सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं. इसी बीच बीते चौबीस घंटे में मुंबई में 20971 केस सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को शहर में कोरोना के 20181 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. बीते 24 घंटे में मुंबई में कुल 6 की मौत हुई हैं. इस दौरान 1395 मरीजों को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है और इनमें से 88 को ऑक्सिजन की जरुरत पड़ी है. Omicron को 'माइल्ड' समझने की भूल न करें, जानें एक्सपर्ट्स का कहना क्या है.

मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 91,731 हो गई है. वहीं मुंबई के धारावी में भी कोरोना अपना प्रकोप दिखा रहा है. यहां पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 150 नए मामले सामने आए हैं. सक्रिय मामलों का आंकड़ा 558 हो गया है.

दिल्ली में 17,335 नए केस 

राजधानी दिल्ली में कोरोना लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है. यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,335 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की मौत हुई. राजधानी में सक्रिय मामले बढ़कर 39,873 हो गए हैं. सकारात्मकता दर 17.73 फीसदी है.

अन्य राज्यों में भी खतरनाक होता कोरोना 

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना का कहर दिख रहा है. राज्य में आज 18,213 नए कोविड मामले और 18 मौतें दर्ज़ की गई; राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 51,384 है.

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 8449 नए कोविड मामले सामने आए, 505 रिकवरी और 4 मौतें भी दर्ज़ की गई. राज्य में सक्रिय मामले 30,113 हैं. वहीं केरल में आज 5,296 नए कोविड मामले सामने आए. संक्रमित लोगों में से 35 की मौत और 2,404 रिकवरी भी दर्ज़ की गई. सक्रिय मामले 27,859 हैं. मरने वालों का आंकड़ा 49,305 है.

पंजाब में 2901 नए कोविड मामले, 135 रिकवरी और 1 मौत दर्ज़ की गई. सक्रिय मामलों का आंकड़ा 9425 है. हरियाणा में 3,748 नए कोविड मामले दर्ज़ किए गए. पॉजिटिविटी रेट 8.11 फीसदी है. राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों का आंकड़ा 123 पर है. वहीं जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 542 नए कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए; सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2,492 है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट