India COVID-19 Update: भारत में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटे में 6,155 नए केस, क्या देश में फिर से पाबंदियां बढ़ेंगी!

India COVID-19 Update: भारत में कोरोना के मामले के एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है. कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना को लेकर ही खबर है. भारत में बीते 24 घंटे में 6,155 नए केस पाए गए है. वहीं इससे एक दिन पहले सात अप्रैल को बीते 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए. इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए. इसी अवधि में 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसके चलते अभी तक कुल मिलाकर 92.25 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए. पिछले 24 घंटों में कुल 2,334 वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे वैक्सीनेशन की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है.

Tweet: