देश

कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पत्र पर अपने सेक्रेटरी जनरल से मांगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अपने सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट मांगी कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता की ओर से प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखा पत्र उनके सामने क्यों नहीं रखा गया. इस पत्र में पीड़िता ने अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी. रायबरेली जिले में तेज गति से आते एक ट्रक ने उस कार को टक्कर मार दी थी जिसमें वह अपने परिवार के साथ सवार थी.

कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पत्र पर अपने सेक्रेटरी जनरल से मांगी रिपोर्ट
हादसे की तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अपने सेक्रेटरी जनरल से बुधवार को रिपोर्ट मांगी कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता की ओर से प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखा पत्र उनके सामने क्यों नहीं रखा गया. इस पत्र में पीड़िता ने अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी. न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, पत्र अभी सामने नहीं आया है और इसके बावजूद समाचार पत्रों ने इसे ऐसे प्रकाशित किया है कि जैसे मैंने इसे पढ़ लिया हो.’’

बाल दुष्कर्म मामलों में न्यायमित्र के तौर पर न्यायालय की सहायता कर रहे वरिष्ठ वकील वी गिरि ने उन्नाव बलात्कार मामले को तत्काल सूचीबद्ध किए जाने की अपील की थी, जिसके बाद न्यायालय ने यह टिप्पणी की.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय महिला आयोग के दल ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से की मुलाकात

न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उत्तर प्रदेश प्राधिकारियों से बृहस्पतिवार तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने को भी कहा. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दो वर्ष पहले अपने आवास में युवती से बलात्कार करने का आरोप है. मामले की पीड़िता रविवार को कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी. रायबरेली जिले में तेज गति से आते एक ट्रक ने उस कार को टक्कर मार दी थी जिसमें वह अपने परिवार के साथ सवार थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).